दिल्ली में बिहार एथनॉल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पेट्रोलियम सचिव से की मुलाक़ात

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

बिहार एथनॉल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में भारत सरकार के पेट्रोलियम सचिव श्री पंकज जैन से मुलाक़ात कर बिहार के एथनॉल उद्योग से जुड़ी गंभीर समस्याओं और वर्तमान संकट पर विस्तृत चर्चा की।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बैठक में प्रतिनिधिमंडल की ओर से बिहार के एथनॉल प्लांट्स को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) से मिल रहे अनुचित व्यवहार, कोटा वितरण में असमानता और बिहार में स्थापित निवेश इकाइयों के सामने उत्पन्न संकट से संबंधित तथ्य रखे गए।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे —

               •             अजय कुमार सिंह, सीएमडी, भारत प्लस ग्रुप ऑफ कंपनीज़

               •             डॉ. दिलीप पटेल, सीएमडी, पटेल एग्री प्रा. लि.

               •             अविनाश वर्मा, सीएमडी, ईस्ट्रन बायोफ्यूल्स प्रा. लि.

               •             राकेश गुप्ता, सीईओ, माइक्रोमैक्स बायोफ्यूल्स प्रा. लि.

               •             कुणाल किशोर, सेक्रेटरी एवं सीए, बिहार एथनॉल एसोसिएशन

प्रतिनिधियों ने बिहार के 14 एथनॉल प्लांट्स में उत्पन्न उत्पादन संकट पर चिंता व्यक्त की और केंद्र सरकार से राज्य के एथनॉल निवेशकों को न्यायसंगत नीति अपनाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि “आवश्यकता अविष्कार की जननी है, और एक सकारात्मक पहल कभी व्यर्थ नहीं जाती। बिहार के उद्योगपतियों ने एथनॉल मिशन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, अब सरकार से उचित सहयोग की अपेक्षा है।”

बैठक सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई और मंत्रालय ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा प्रस्तुत बिंदुओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Share This Article