तेजस्वी यादव पर क्यों फिदा हैं बिहार के युवा? जानिए लोकप्रियता के 5 बड़े कारण…

Ritu Raj

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले ही तेजस्वी यादव चर्चा में है। एग्जिट पोल्स और जनता के रुझानों से साफ है कि राज्य के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। कभी लालू यादव के बेटे के नाम से पहचाने जाने वाले तेजस्वी अब अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। बेरोजगारी, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले तेजस्वी न केवल युवाओं की उम्मीद बन गए हैं, बल्कि बिहार की नई राजनीति का चेहरा भी बनते दिख रहे हैं। तो आखिर क्या हैं वो वजहें, जिनसे वो आज बिहार के युवाओं के फेवरेट लीडर बन गए हैं?

क्यों तेजस्वी यादव बनते जा रहे हैं बिहार के युवाओं की पहली पसंद?
रोजगार पर सीधा फोकस:
तेजस्वी यादव ने युवाओं की सबसे बड़ी चिंता रोजगार को अपने एजेंडे के केंद्र में रखा है। उन्होंने हर घर में एक सरकारी नौकरी देने का वादा किया और अपने पिछले कार्यकाल में 5 लाख नौकरियां देने का दावा भी किया था। बेरोजगारी से जूझ रहे बिहार में यह वादा सिर्फ एक घोषणा नहीं, बल्कि युवाओं के लिए उम्मीद की किरण बन गया है।
युवा सोच और तेजतर्रार नेतृत्व:
36 साल के तेजस्वी खुद को ‘नए बिहार का चेहरा’ बताते हैं। उनकी युवा ऊर्जा और साफ-सुथरी राजनीति का संदेश सीधा यूथ तक पहुंचता है। वह युवाओं के संघर्षों और आकांक्षाओं को बेहतर समझते हैं और यही उन्हें एक ‘कनेक्टेड लीडर’ बनाता है। तेजस्वी लालू यादव के परिवार में नई पीढ़ी के बदलाव का प्रतीक हैं,जो जाति से ज्यादा विकास की राजनीति पर जोर देता है।
जातीय राजनीति में नई सोच:
बिहार की पारंपरिक जातीय राजनीति से ऊबे युवाओं के लिए तेजस्वी एक नई हवा का झोंका हैं। वह खुले मंचों से कहते हैं कि “20 साल एनडीए को दिए हैं, हमें सिर्फ 20 महीने दीजिए, बिहार बदल दूंगा।” यह आत्मविश्वास और नई सोच युवा मतदाताओं को सीधा प्रभावित करती है। तेजस्वी ऐसे बिहार की बात करते हैं, जहां पढ़ाई, दवाई और कमाई के लिए किसी को बाहर न जाना पड़े।
पारिवारिक राजनीति से आगे की छवि:
हालांकि तेजस्वी एक राजनीतिक परिवार से आते हैं, लेकिन उन्होंने खुद को अपनी ‘परंपरागत छवि’ से अलग दिखाने में सफलता पाई है। वह जातिगत समीकरणों से ऊपर उठकर शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देते हैं। इससे वह उन युवाओं के बीच लोकप्रिय हो गए हैं जो बदलाव और आधुनिक सोच वाले नेतृत्व की तलाश में हैं।
सियासी समझ और रणनीति में निपुणता:
कम उम्र के बावजूद तेजस्वी यादव बिहार की सियासत के हर रंग देख चुके हैं। आज आरजेडी की कमान पूरी तरह उनके हाथों में है और उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने खुद को ‘युवा केंद्रित’ स्वरूप में ढाला है। उनके रणनीतिक कदमों ने उन्हें बिहार के युवाओं में एक सक्रिय और प्रभावशाली नेता के तौर पर स्थापित किया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article