बेगूसराय में नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी सेंध, हेलीपैड में घुसे बैल ने मचाया बवाल; देखें वीडियो…

Ritu Raj

बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब उनके आगमन से ठीक पहले हेलीपैड क्षेत्र में एक बेकाबू बैल घुस गया। यह घटना ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के अंतिम दिन की है।

सुरक्षा में चूक;
मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर लैंड होने ही वाला था कि अचानक एक बैल सुरक्षा घेरा तोड़कर भीतर घुस आया। बैल ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को दौड़ाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थिति इतनी गंभीर थी कि एक पुलिसकर्मी ने जान बचाने के लिए खुद को फायर ब्रिगेड की गाड़ी के ऊपर चढ़ा लिया। कड़ी मशक्कत के बाद बैल को परिसर से बाहर खदेड़ा गया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

बेगूसराय और शेखपुरा का व्यस्त शेड्यूल;
1) बेगूसराय का दौरा:-
उद्घाटन एवं शिलान्यास: ₹330 करोड़ की कुल 402 योजनाओं पर काम होगा (118.67 करोड़ का शिलान्यास और 211.97 करोड़ का उद्घाटन)।
खास प्रोजेक्ट: बियाडा (BIADA) कैंपस में ‘कैंपा कोला’ फैक्ट्री की आधारशिला रखना।
निरीक्षण: निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज और स्थानीय फैक्ट्रियों का जायजा लेंगे।
जनसंवाद: जीविका दीदियों और आम जनता को संबोधित करेंगे।

2) शेखपुरा (बरबीघा) का दौरा:-
आगमन: दोपहर करीब 12:50 बजे बरबीघा के सर्वा पंचायत पहुंचेंगे।
स्टे: मुख्यमंत्री यहाँ लगभग 2 घंटे 5 मिनट रहेंगे, जहाँ वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

वापसी:-
तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे शेखपुरा से रवाना होकर लगभग 3 बजे पटना लौट आएंगे।

Share This Article