MI vs KKR: मुंबई इंडियंस रचेगी इतिहास, 300 IPL मैच खेलने वाली बनेगी पहली टीम; वानखेड़े में आज महामुकाबला!..

Ritu Raj

मुंबई इंडियंस (MI) आज इतिहास रचने के लिए तैयार है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उतरते ही वह 300 IPL मैच खेलने वाली पहली टीम बन जाएगी। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ रिकॉर्ड्स बल्कि रोमांच के नजरिए से भी बेहद खास है।

मुंबई का पलड़ा भारी;
आंकड़ों पर नजर डालें तो:
कुल मैच: 35 (MI ने 24 जीते, KKR ने 11)
वानखेड़े स्टेडियम: 12 मैच (MI ने 10 जीते, KKR ने सिर्फ 2)
खिताब: मुंबई 5 बार की चैंपियन है, जबकि कोलकाता ने 3 बार (2012, 2014, 2024) ट्रॉफी जीती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

MI: सितारों से सजी और संतुलित
मुंबई इस सीजन में खिताब की प्रबल दावेदार दिख रही है। टीम में भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। कोर ग्रुप में सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद है। विदेशी ताकत में ट्रेंट बोल्ट, मिचेल सैंटनर, विल जैक्स और रायन रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी टीम को गहराई दे रहे हैं। बुमराह और बोल्ट की जोड़ी शुरुआती ओवरों में कहर ढाने के लिए तैयार है, साथ ही शार्दूल ठाकुर और दीपक चाहर का अनुभव टीम के काम आएगा।

KKR: गेंदबाजी की चुनौती
खासकर गेंदबाजी विभाग में KKR के लिए यह सीजन थोड़ा चुनौतीपूर्ण लग रहा है। हर्षित राणा, आकाशदीप, मुस्तफिजुर रहमान और मथीश पथिराना जैसे प्रमुख गेंदबाज चोट या अन्य कारणों से बाहर हैं। गेंदबाजी की कमान वरुण चक्रवर्ती और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी पर होगी। KKR की असली ताकत उसकी बैटिंग है। टिम साइफर्ट, फिन एलन, सुनील नारायण और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों के कारण टीम के पास नंबर 8 तक विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

Share This Article