“नीतीश कुमार छोड़ेंगे बिहार?” अनंत सिंह बोले- ‘बहुत मनाया पर नहीं माने सीएम’, कल दे सकते हैं इस्तीफा!..

Ritu Raj

बिहार की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों ने सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के सदस्य चुने जा चुके हैं। संवैधानिक नियमों के तहत, वे 30 मार्च को बिहार विधान परिषद (MLC) की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं। इस फैसले के बाद पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें ललन सिंह और विजय चौधरी जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए।

दरअसल, मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से कहा, “हमने उन्हें इस्तीफा न देने के लिए बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।” भाजपा की ओर से भी बड़ी गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, हालांकि कुछ कार्यक्रमों में अचानक बदलाव हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बांकीपुर से 5 बार के विधायक नितिन नवीन राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। उन्हें आज विधानसभा से इस्तीफा देना था, लेकिन वे अचानक असम के डिब्रूगढ़ रवाना हो गए। अब उनके इस्तीफे के लिए नई तारीख तय की जाएगी। वहीं, स्पीकर प्रेम कुमार को भी दिल्ली बुलाया गया है। वे शनिवार रात ही पटना लौटे थे, लेकिन रविवार सुबह फिर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दलबदल की सुगबुगाहट;
राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग और अनुपस्थिति को लेकर चर्चा में रहे कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात की है। सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि वे जल्द ही जेडीयू का दामन थाम सकते हैं।

Share This Article