दिल्ली में अब अमित शाह और राहुल गांधी के पड़ोसी बने नीतीश कुमार! जानिए कैसा दिखता है उनका 3 एकड़ का ‘टाइप-8’ आलीशान बंगला…

Ritu Raj

बिहार के मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में एक नया आशियाना मिला है। उन्हें लुटियंस दिल्ली के सुनहरी बाग रोड पर स्थित बंगला नंबर-9 आवंटित किया गया है, जो कि ‘टाइप-8’ श्रेणी का है।

बंगले की खासियतें और सुरक्षा;
बता दें कि यह बंगला लगभग 3 एकड़ में फैला हुआ है। हालांकि नीतीश कुमार का पटना स्थित आवास (1 अणे मार्ग) करीब 6 एकड़ का है, दिल्ली का यह बंगला उससे आधा है। वहीं, इसमें 5 बेडरूम, एक बड़ा लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, स्टडी रूम और गैरेज की सुविधा है। साथ ही टहलने के लिए एक विशाल लॉन भी मौजूद है। इसके साथ ही यहाँ सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम हैं। गेट से लेकर बगीचे तक हर कोने की निगरानी 24 घंटे CCTV कैमरों के जरिए की जाती है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

कौन हैं पड़ोसी?
1) अमित शाह: गृह मंत्री का आवास यहाँ से महज 150 मीटर दूर है।
2) राहुल गांधी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी का घर भी 100 मीटर की दूरी पर है।
3) नितिन नवीन: बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन इसी इलाके के बंगला नंबर-8 में रहते हैं।

क्या होता है ‘टाइप-8’ बंगला और किसे मिलता है?
लुटियंस दिल्ली में टाइप-8 बंगले सबसे बड़ी श्रेणी के सरकारी आवास माने जाते हैं। हालांकि, ये बंगले कैबिनेट मंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट के जजों, पूर्व राष्ट्रपति, पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा/लोकसभा के उन सांसदों को मिलते हैं जो वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर होते हैं। वहीं, दिल्ली में ऐसे कुल 100 से अधिक बंगले हैं।फिलहाल अमित शाह, राजनाथ सिंह और एम. वेंकैया नायडू जैसे दिग्गज नेता इन्हीं बंगलों में रहते हैं।

आवंटन की प्रक्रिया;
इन बंगलों का आवंटन केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत होता है। इसकी प्रक्रिया ‘सरकारी आवास आवंटन नियम, 1963’ के अनुसार चलती है। लोकसभा और राज्यसभा की हाउसिंग कमेटियां सांसद की वरिष्ठता (Seniority), उनके पद और बंगले की उपलब्धता को देखते हुए निर्णय लेती हैं।

लुटियंस बंगला जोन (LBZ) की अहमियत;
यह इलाका 23.60 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है, जिसमें राष्ट्रपति भवन और सेंट्रल विस्टा जैसे महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। यह दिल्ली का सबसे सुरक्षित और वीवीआईपी क्षेत्र है, जहाँ देश की सत्ता का केंद्र स्थित है। यहाँ सरकारी आवासों के अलावा करीब 600 निजी बंगले भी हैं।

Share This Article