युजवेंद्र चहल ने भेजा एक्ट्रेस को कानूनी नोटिस! ‘Cute’ मैसेज वाले दावे पर बढ़ी मुश्किलें, जानें पूरा सच…

Ritu Raj

एक्ट्रेस तानिया चटर्जी और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक विवाद अब कानूनी रूप लेता नजर आ रहा है। तानिया ने हाल ही में दावा किया है कि चहल की ओर से उन्हें मानहानि (Defamation) का नोटिस मिला है।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?
तानिया चटर्जी ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि युजवेंद्र चहल ने साल 2023 में उन्हें इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट’ लिखकर मैसेज किया था। तानिया के मुताबिक, उन्होंने यह मैसेज काफी समय बाद देखा। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो क्रिकेटर के फैंस ने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तानिया चटर्जी का पक्ष;
शुक्रवार को पैपराजी से बात करते हुए तानिया ने अपनी स्थिति स्पष्ट की। तानिया का कहना है कि उनका बयान एक कैजुअल बातचीत का हिस्सा था और उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह बात इतनी बड़ी बन जाएगी। एक्ट्रेस ने पुष्टि की कि उन्हें चहल की ओर से लीगल नोटिस और मैसेज मिले हैं। फिलहाल उनके वकील इस मामले को देख रहे हैं, इसलिए उन्होंने नोटिस की रकम का खुलासा नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया- “मैंने कुछ भी गलत या अपमानजनक नहीं कहा। डिफेमेशन तब होता है जब आप झूठ बोलें। मैं चहल का सम्मान करती हूँ और एक भारतीय क्रिकेटर के तौर पर उन पर गर्व करती हूँ।” हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया कि सोशल मीडिया पर उन्हें पोस्ट हटाने के लिए धमकाया जा रहा है, जिससे वह काफी डरी हुई हैं।

कानूनी स्थिति और ट्रोलिंग;
तानिया का कहना है कि लोग एकतरफा सोच रख रहे हैं और सारा निशाना उन्हीं पर साधा जा रहा है। उनका तर्क है कि उन्होंने केवल एक सच साझा किया था जिसे ‘मजाक’ के तौर पर लिया जाना चाहिए था।

Share This Article