सिटी पोस्ट लाइव
साहिबगंज । मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभनपुर गंगा प्रसाद महादेवगंज गंगा घाट के पास एक घर में भीषण आग लग गई। जिसमें एक ट्रैक्टर, दो मोटरसाइकिल, और कई मवेशी जलकर राख हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 3:00 बजे की है। इधर घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पाया। जहां मुफस्सिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन कर रही है। पीड़ित ब्रह्मानंद यादव ने मुफस्सिल थाना को दिए आवेदन में अपने भाई पर ही पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया है।
उनका भाई के साथ जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। थाना को दिए हुए आवेदन में ब्रह्मानंद यादव ने बताया है कि वह जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोलबंधा गांव का निवासी है। वर्तमान में शोभनपुर गंगा प्रसाद थाना मुफस्सिल क्षेत्र में घर बनाकर रहता है। शुक्रवार को उसके शोभनपुर गंगा प्रसाद वाले घर में आग लग गई। घर में आग लगने के बाद एक ट्रैक्टर, दो गाय, दो मोटरसाइकिल डिक्की में रखा हुआ 60 हजार रुपए, 3 पंप सेट, अनाज, घर में रखे 20 हजार रुपए और खाद पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। जले हुए सामानों और जानवरों की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए होगी।