Bihar Chunav 2025 LIVE
सिटी पोस्ट लाइव : आज शनिवार को महागठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है.एक पोलो रोड स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर यह बुलाई गई है. इस बैठक में तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन के सभी पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे. इस बैठक में महागठबंधन के सभी कमेटी के लोग सीटों को लेकर अपना-अपना प्रस्ताव तेजस्वी के सामने रखेंगे. चुनाव अभियान से लेकर मीडिया के बीच कैसे अपनी बातों को मजबूती से रखा जाए इसे लेकर कमेटी ने रणनीति तैयार की है.
आज ही भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय लीगल कॉन्क्लेव होने वाला है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के बड़े दिग्गज शामिल होंगे. जिसमें प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राज्य सभा सांसद विवेक तंखा, सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधायक दल नेता शकील अहमद खान, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लंबा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, सुधा वर्गीज, लोकसभा सांसद मनोज राम शामिल होंगे.