ओवैसी की पार्टी में बवाल, दर्जनों नेताओं ने छोड़ी पार्टी.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव :  50 सीटों पर चुनाव लड़कर आरजेडी की नींद उदा देनेवाले असदुद्दीन ओवैसी को बड़ा झटका लगा है. दर्जनों नेताओं ने एक झटके में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. बिहार में चुनाव लड़ने की एलान कर चुकी ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बैकफुट पर आ गई है. AIMIM पार्टी में पूर्व कांग्रेस के विधायक तौसीफ आलम के आने के बाद  बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है.

 युवा नेता मासूम रेजा के अगुवाई में नाराज चल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बहादुरगंज में आयोजित की गई.यहां पार्टी नेतृत्व पर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए पूर्व कांग्रेस के विधायक तौसीफ आलम को पार्टी में लिए जाने का सख्त विरोध किया. साथ ही इस्तीफा दिया.नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि शुरू से ही पार्टी संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अहमियत नहीं दी जा रही है. मासूम रेजा कठिन दौर में भी संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे.जब संगठन मजबूत स्थिति में आ गई तो अब पार्टी नेतृत्व पूर्व विधायक तौसीफ आलम को पार्टी में लेकर विधानसभा चुनाव लड़वाना चाहती है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article