सिटी पोस्ट लाइव :बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी की राष्ट्रिय कार्यकारिणी की बैठक कल पटना में होने वाली है. मीटिंग के पहले कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं के बीच कई अटकलों का बाज़ार गर्म है.सूत्रों के अनुसार लालू यादव की मौजूदगी में कई प्रस्ताव इस मीटिंग में रखे जाएंगे और उनके ऊपर मुहर लगेगी. पटना के निजी होटल में 18 जनवरी को आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है.हर 3 साल में होनेवाली कार्यकारिणी की बैठक में अहम फैसले होते हैं. बैठक में आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल होंगे और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जीत का संकल्प लिया जाएगा.
सबके जेहन में एक बड़ा सवाल है- क्या कल तेजस्वी यादव आरजेडी के राष्ट्रिय अध्यक्ष हो सकते हैं. क्या प्रदेश अध्यक्ष को लेकर फैसला हो सकता है? आरजेडी नेताओं की निगाहें आरजेडी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर टिकी हैं.वो इस बैठक में आते हैं या नहीं. सिटी पोस्ट लाइव के सूत्रों के अनुसार आज ही अपने गांव से पटना जगदानंद सिंह पहुंच चुके हैं और कल आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उनके आने की संभावना प्रबल है.
आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में कई प्रस्ताव पास होगें.माई बहिन योजना, वृद्धा पेंशन, 200 यूनिट बिजली फ्री को लेकर प्रस्ताव पास हो सकते हैं.विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की मजूबती और राष्ट्रीय एवं प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा होगी. इस बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के विधायकों और सांसदों से फीडबैक लिया जाएगा. इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी की तरफ से तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की आधिकारिक एलाम हो सकता है.