Bihar Politics:
सिटी पोस्ट लाइव : महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर घमाशान मचा हुआ है. एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने साफ कर दिया है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा . तेजस्वी यादव ही 2025 में बिहार के मुख्यमंत्री होगें. दूसरी ओर तमाम कांग्रेसी नेता बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को सीएम फेस बनाने की मांग कर रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी कह चुके हैं कि चुनाव के बाद ही तय होगा कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा?
एक बार फिर कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत कुमार चमन ने महागठबंधन की ओर से दलित नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की है. उन्होंने अंबेडकर जयंती को लेकर कहा कि आज हम संविधान के निर्माता बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं. अंबेडकर साहब ने हम सभी को संविधान के माध्यम से अधिकार दिया. उनकी जयंती पर हम महागठबंधन के सदस्यों से आग्रह करते हैं कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में समाजिक न्याय दिलाने के लिए दलित समाज से किसी नवजवान को मुख्यमंत्री घोषित करें.
उन्होंने आगे कहा कि उनकी आग्रह होगी कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाए. वो पढ़े लिखे, इमानदार हैं और उनके चरित्र पर किसी प्रकार का कोई दाग नहीं है. उनके पिता भी कई बार विधायक रहे हैं बिहार सराकर में मंत्री पद पर भी रहे हैं. इसके बावजूद उनपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है.उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि, तेजस्वी यादव को चेहरा बनाने पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जंगलराज के मुद्दे पर एनडीए महागठबंधन को घेरेगी. जो मामले तेजस्वी यादव पर दर्ज हैं उनके आधार पर सत्ता पक्ष के द्वारा उन्हें बैकमेल किया जाएगा. उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील करते हुए कहा कि, राजेश राम को अर्जुन की भांति सामने रखकर स्वंय कृष्ण का काम करें. उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव ऐसा काम करते हैं तो अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.