कोरोना का कहर, 3395 मामले आये सामने, 4 लोगों की हो चुकी है मौत,बिहार में भी बढ़ा खतरा.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव : देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है. देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 3395 हो गए हैं. मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है. दिल्ली में कोविड-19 से पीड़ित 60 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई. कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में यह पहली मौत है. दिल्ली में कोरोना के मरीजों की संख्या 375 हो गई है. देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल में आ रहे हैं. केरल में जहां कोरोना के मामले बढ़कर 1336 हो गए हैं.

कोरोना मामले में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र है, जहां सक्रिय मामले 467 हो गए हैं. संक्रमितों के मामले के अनुसार दिल्ली तीसरे स्थान पर है, जहां कुल 375 मरीज हो गए हैं. कर्नाटक में कोरोना के मामले 234 तक पहुंच गया है. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. झारखंड-बिहार में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. तो झारखंड में भी एक्टिव केस बढ़कर 6 हो गए हैं. हालांकि सबसे राहत की बात है कि दोनों राज्यों में कोरोना से मौत के मामले अबतक नहीं आए हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article