सिटी पोस्ट लाइव : पटना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह ने तमाम कोशिशों के वावजूद पप्पू यादव को राहुल गांधी के पास फटकने नहीं दिया .लेकिन पप्पू यादव अब भी कांग्रेस में ऊँचा मुकाम हासिल करने का मंसूबा पाले हुए हैं.पप्पू यादव के अनुसार जहाँ भी चुनाव हो रहा है, कांग्रेस पार्टी उनको प्रचार में लगा रही है.लेकिन सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस के द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में पप्पू यादव का नाम नहीं है. कांग्रेस की इस सूची में डॉक्टर अखिलेश प्रसाद समेत 40 प्रमुख नेताओं का नाम शामिल है.
पप्पू यादव ने डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह पर हमला करते हुए कहा कि एक स्कूटर से चलनेवाले अखिलेश सिंह अचानक अरबपति कैसे बन गये.कहाँ से इतना पैसा उनके पास आ गया.उन्हें लालू यादव का दलाल करार देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि पप्पू यादव को राहुल गांधी और कांग्रेस से प्रेम करने से कौन रोक सकता है.पप्पू यादव ने लालू यादव पर भी जमकर हमला किया.उन्होंने कहा कि लालू यादव तेजस्वी यादव के प्रेम में अंधे हो गये हैं.उन्होंने यादव समाज का सबसे ज्यादा नुकसान किया है.पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृ्त्व में कभी एनडीए को नहीं हरा पायेगा.तेजस्वी यादव को सीएम का चेहरा बनाकर महागठबंधन एनडीए का मुकाबला नहीं कर सकता.
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा, अजय माकन, अशोक गहलोत, मुकुल वासनिक, कुमारी शैलजा, सचिन पायलट, चरणजीत सिंह चन्नी, और दीपेंदर सिंह हुड्डा के नाम शामिल हैं. विशेष रूप से, बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को भी इस सूची में शामिल किया गया है. डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, जो बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष हैं, को दिल्ली में स्टार प्रचारक के रूप में नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति कांग्रेस की पूर्वांचल के मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है. कांग्रेस ने इस बार कन्हैया कुमार को भी स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया है. उनकी छवि एक युवा और मुखर नेता के रूप में है, जो कांग्रेस के युवा मतदाताओं को आकर्षित करने की रणनीति का हिस्सा हो सकते हैं. कन्हैया कुमार की लोकप्रियता और उनकी भाषण शैली कांग्रेस के प्रचार अभियान में एक नई ऊर्जा जोड़ सकती है.लेकिन पप्पू यादव का नाम इस सूची में नहीं है.