सिटी पोस्ट लाइव :बिहार में ठंड का सितम जारी है. पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के कारण ठिठुरन जारी है.दिन में धूप से राहत तो शाम होते ही ठिठुरन महशुस हो रही है.दिन में धूप होने से गर्म कपडे लोग नहीं पहन पा रहे और शाम होते ही तापमान कम हो जा रहा है. मौसम में इस बदलाव फिलहाल से लोग परेशान हैं.मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम का हाल ऐसा ही रहेगा. 22 जनवरी से कुछ बदलाव होने के आसार दिख रहे हैं.
पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तर पाकिस्तान के आस पास के क्षेत्रों में समुंद्र तल से औसत 3.1 किमी उपर मौजूद है. एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पूर्व असम और उसके आस पास के क्षेत्रों में बना हुआ है. अगले दो दिनों के दौरान आसमान बिल्कुल साफ बना रहेगा. इस वजह से धूप देखने को मिलेगी. लेकिन पछुआ हवा की वजह से धूप में कनकनी का एहसास होगा. 22 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ से बारिश की संभावना नहीं है. बादल छा सकते हैं.
पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के दक्षिण-पश्चिम यानी बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और दक्षिण-मध्य यानी पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवा चलेगी. सुबह के समय राज्य के उत्तरी भाग जैसे पश्चिमी चंपारण, सीतामढी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सहरसा और दरभंगा एवं दक्षिण-पूर्वी भाग जैसे भागलपुर, खगड़िया, कटिहार और मुंगेर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया हुआ हैं राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 8-12°C के बीच बने रहने का पूर्वानुमान है