तेज प्रताप की मोहब्बत ने हिला दी यादव परिवार की राजनीतिक नींव,आकाश यादव ने खोले राज.

Manisha Kumari

Tej Pratap Yadav Controversy

सिटी पोस्ट लाइव : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ अपने 12 साल पुराने प्रेम संबंध की बात कबूल कर बिहार की सियासत में तूफ़ान खड़ा कर दिया है. तेज प्रताप के आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से एक सनसनीखेज पोस्ट शेयर किया गया. जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया. इस घटनाक्रम के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर करने की घोषणा कर दी.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

इस पूरे विवाद पर अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव जो पहले RJD की छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति पारस गुट) के युवा अध्यक्ष हैं, ने लालू परिवार पर खुलकर हमला बोला. उन्होंने कहा: “क्या तेज प्रताप यादव चोर हैं? क्या उन्होंने बलात्कार किया? अगर नहीं, तो फिर इस तरह की सज़ा क्यों? यह क्या मुगले-आज़म है, जहां प्रेम करना अपराध है?”

आकाश ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने भाई का “राजनीतिक सिर कलम” कर दिया. उन्होंने कहा कि तेज प्रताप को पार्टी में हमेशा “जोकर” की तरह पेश किया गया. “तेजस्वी ने उन्हें कभी गंभीरता से नहीं लिया. हर बार उन्हें नीचा दिखाया गया. हम अपनी बहन के साथ हैं और एक बड़े भाई का फर्ज निभाएंगे.

जाहिर अनुष्का यादव खुद सामने आकर अपने प्रेम प्रसंग और विवाह पर प्रकाश डालनेवाली हैं.आकाश यादव को उस दिन का इंतज़ार है जब तेजप्रताप अनुष्का  के साथ बहादुरी के साथ अपने प्रेम और विवाह के बारे में लोगों को बताएगें.अनुष्का तेजप्रताप यादव की पत्नी होने का दावा कर सकती हैं.

Share This Article