ब्रेकिंग: शिखर धवन ने गुपचुप तरीके से की सगाई? जानें कौन है वह विदेशी सुंदरी जिसने जीत लिया टीम इंडिया के ओपनर का दिल!…

Ritu Raj

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सोमवार को अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई का ऐलान कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपनी सगाई की आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंस्टाग्राम पर लिखा- मुस्कान से लेकर सपनों तक, सब कुछ साझा करते हुए। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। हम हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ चुन रहे हैं। हालांकि इस जोड़ी ने मई 2025 में ही अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन अब उन्होंने इसे एक कदम आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह कपल फरवरी 2026 में शादी के बंधन में बंध सकता है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है;
चैंपियंस ट्रॉफी: पिछले साल दुबई में मैच के दौरान दोनों साथ नजर आए थे।
IPL कनेक्शन: पंजाब किंग्स के मैचों के दौरान सोफी अक्सर स्टैंड्स में शिखर को चीयर करती दिखीं।
सोशल मीडिया: धवन के मजेदार रील्स और वीडियो में भी सोफी अक्सर नजर आती हैं।

कौन हैं सोफी शाइन?
सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में वह UAE (संयुक्त अरब अमीरात) में रहती हैं।
फरवरी 2025 में शिखर धवन ने तलाक के बाद के अपने दर्दनाक दौर पर खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि काफी समय से उनका अपने बेटे जोरावर से मिलना-जुलना और बातचीत पूरी तरह बंद है।

तलाक के बाद मुश्किल दौर से गुजरे थे धवन;
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी का अक्टूबर 2023 में आधिकारिक तौर पर तलाक हुआ। 2011 में शुरू हुआ यह रिश्ता करीब 11 साल तक चला। आयशा की पिछली शादी से दो बेटियां भी हैं। हालांकि, मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली कोर्ट ने माना था कि धवन को मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा और उन्हें वर्षों तक अपने इकलौते बेटे से दूर रखा गया। हालांकि कोर्ट ने उन्हें स्थायी कस्टडी नहीं दी, लेकिन सीमित मुलाकात और वीडियो कॉल की अनुमति जरूर दी थी। वहीं, धवन के मुताबिक, बाद में उनसे यह वर्चुअल संपर्क भी छीन लिया गया, जिससे पिता-पुत्र का रिश्ता पूरी तरह टूट गया।

Share This Article