देश के सबसे बड़े दलित नेता की पत्नी हुई बेघर, जाना पड़ा गुहार लगाने थाने.

City Post Live

Bihar Politics:

सिटी पोस्ट लाइव : केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी माता को घर से निकाले जाने की खबर को लेकर  बवाल मचा हुआ है.दिवंगत  नेता रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.उन्होंने  अपनी देवरानियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पशुपति कुमार पारस और रामचंद्र पासवान की पत्नी ने उनके  रूम में ताला मार दिया है. जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हुई और फिर तबीयत भी खराब हो गई.चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी के आवेदन पर एफआइआर दर्ज हो गई है.

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान अपनी बड़ी माता का बहुत ध्यान रखते हैं.सूत्रों के अनुसार माता के साथ दुर्व्यवहार और ज्यादती की खबर सुनकर वो बेहद आहत हैं.वो जल्द ही अपनी माता से मिलने जानेवाले हैं.स्थानीय संवादददाता के अनुसार राजकुमारी बेसब्री से अपने बेटे चिराग पासवान का इंतज़ार कर रही हैं.गौरतलब है कि रामविलास पासवान ने अपनी पहली पत्नी राजकुमारी के लिए ही गाँव में बंगला बनवाया था.उसी बंगले में चिराग पासवान ने अपने पिता की प्रतिमा लगाईं है.हर साल वो अपने पिता के दर्शन और माता का हालचाल लेने गाँव जाते रहते हैं.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राष्ट्रीय लोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने कहा है कि चिराग पासवान पशुपति कुमार पारस की लोकप्रियता से घबरा गए हैं और बड़ी मां राजकुमारी देवी का सहारा ले रहे हैं.इस विवाद के बाद पशुपति पारस मीडिया से बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं हैं.वो दिल्ली चले गये हैं.उनके पार्टी दफ्तर में आज 11 बजे प्रेस कांफ्रेंस होना था लेकिन आखिरी क्षण में उसे रद्द कर दिया गया.अपने बड़े भाई के राजनीतिक वारिश होने का दावा करनेवाले पशुपति पारस इस विवाद के बाद संकट में हैं.उन्हें कोई जबाब नहीं सूझ रहा है.

राज कुमारी देवी ने अपनी देवरानी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 30 मार्च की दोपहर तीन बजे के करीब दोनों देवरानी उनके कमरे में आई और उनके जरूरत के समान, कपड़े, बिछावन, जेवरात बाहर निकाल कर फेंक दि.। बेडरूम और बाथरूम में ताला मार दिया.. दो मंजिला मकान की छत पर के कमरों में ताले लगाए गए थे. बाद में शोभा देवी ने वहां पहुंचकर एक को छोड़कर बाकी कमरों का ताला खोल दिया था. मकान रामविलास पासवान के पिता जामुन दास के नाम पर होने की बात कही जा रही है.

Share This Article