Covid-19 Patna Cases:
सिटी पोस्ट लाइव :बिहार तेजी से कोरोना संक्रमण की चपेट मे आ रहा है। शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 10 नए संक्रमित मिले। अबतक मिले संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है। हालांकि, इनमें से किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई और अबतक 17 मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि एनएमसीएच के एक इंटर्न डॉक्टर समेत चार, गोलपुरा व अनीसाबाद के एक-एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेदांता जयप्रभा की एक एएनएम के अलावा बख्तियारपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
एनएमसीएच के माइक्रोबायोलाजी विभाग से मिली मेडिसिन ओपीडी में आए मरीज की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जो अभी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शामिल नहीं है। जिले में वर्तमान में 28 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाररत हैं। एनएमसीएच, एम्स पटना, आईजीआईएमएस व पीएमसीएच जैसे सरकारी अस्पताल अपने यहां आने वाले आशंकित मरीजों की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा कई निजी पैथोलॉजी ने भी आरटी-पीसीआर जांच शुरू कर दी है।
आम लोग सावधानी नहीं बारात रहे हैं जिसके कारण संक्रमण तेजी से फ़ाइल रहा है। शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं करना, मास्क व हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग नहीं करना संक्रमण के तेजी से फैलाने का कारण बताया जा रहा है। अस्पतालों में मरीज अभी इसे लेकर सचेत नहीं है।राजधानी में बड़ी संख्या में लोग सर्दी-खांसी, सिर-बदन दर्द व बुखार से पीड़ित हो रहे हैं लेकिन वे इसका कारण नित बदलते मौसम को मान कर उपचार करा रहे हैं।