बिहार के 19 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएगी तांडव,उफान पर नदियां.

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मानसून लगातार सक्रिय होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है. उत्तर बिहार में भारी बारिश हो रही है. नेपाल में भी बारिश से नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज 23 जून को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार के अधिकांश जगहों पर तेज बारिश की संभावना है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया और किशनगंज में अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान आंधी की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया के कई जगहों पर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

नेपाल में भारी बारिश के कारण मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है. कटरा पीपा पुल पर भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है. सीवान के गोपालपुर में नहर का बांध टूटने की खबर है और बांध से पानी का रिसाव हो रहा है. झारखंड में भी पिछले कई दिनों से बारिश हो रही है, जिससे जहानाबाद और नालंदा में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. 12 स्थानों पर जमींदारी बांध टूटने की खबर है और बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है.

TAGGED:
Share This Article