Bihar Transfer Posting News
सिटी पोस्ट लाइव : बिहार सरकार ने ग्रामीण विकास विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों इधर से उधर कर दिया है. 83 ग्रामीण विकास पदाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी का तबादला किया गया है. पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे बीडीओ का भी तबादला हुआ है. 30 ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को मूल कोटि के पद ग्रामीण विकास पदाधिकार बनाया गया है.
अधिसूचना के अनुसार विभिन्न जिलों में कार्यरत 30 ग्रामीण विकास पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी को मूल कोटि के पद ग्रामीण विकास पदाधिकार बनाया गया है.ईन तबादलों को चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है.गौरतलब है कि निर्धारित समय से पहले चुनाव कराये जाने को लेकर अटकलों का बाज़ार गर्म है.ऐसे में चुनाव से पहले हर महकमे में बड़े पैमाने पर फेर बदल की तैयारी चल रही है.