बिहार के 52.30 लाख मतदाता गायब,उनके बारे में नहीं मिल पा रही कोई जानकारी.

City Post Live

Bihar Voter List 2025:

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का पहला चरण अब समाप्ति की ओर है. निर्वाचन आयोग ने गणना प्रपत्र एकत्र करने में तेज़ी दिखाई है और राजनीतिक दलों से भी सहयोग मांगा है. आयोग को अब केवल 2.70% मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त करने हैं. अनुपस्थित मतदाताओं की सूची भी साझा की गई है.1 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा. गणना-प्रपत्र जमा कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रमुख सभी राजनीतिक दलों को भी सूची सौंपी गई है. अपने पते पर अनुपस्थित पाए गए 5230126 मतदाताओं की सूची भी साझा की जा चुकी है. मतदाताओं की यह संख्या 6.62 प्रतिशत है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

अब तक एकत्र गणना-प्रपत्र के साथ अनुपस्थित मतदाताओं को जोड़कर यह संख्या 76834228 यानी 97.30 प्रतिशत की बनती है. यानी कि इतने मतदाताओं का गणना-प्रपत्र पूरा माना जाए.मंगलवार को प्रेस-नोट जारी कर निर्वाचन आयोग के उप निदेशक पी. पवन ने बताया कि शेष गणना-प्रपत्र प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास चल रहा है. बिहार में प्रमुख 12 राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त एक लाख बूथ-स्तरीय एजेंंट बीएलए, चार लाख वॉलंटियर्स और 1.5 लाख बूथ-स्तरीय आफिसर बीएलओ के साथ पूरी चुनावी मशीनरी उन मतदाताओं को ढूंढ़ने में लगी है, जिनके गणना-प्रपत्र नहीं मिले हैं या जो अपने पते पर नहीं पाए गए हैं.

उल्लेखनीय है कि एक अगस्त को मतदाता-सूची के प्रारूप का प्रकाशन होना है. उसमें कोई भी नाम जोड़ने, हटाने या सुधार करने के लिए एक अगस्त से एक सितंबर के बीच आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता-सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. उसी आधार पर विधानसभा का चुनाव होगा.

Share This Article