बिहार में आज होगी मूसलाधार बारिश, IMD का अलर्ट.

Rahul
By Rahul

Bihar Rain Alert: सावधान! आंधी-तूफान…

सिटी पोस्ट लाइव :भीषण गर्मी झेल रहे बिहार के लोगों को  अब राहत मिलनेवाली है. मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव हुआ है. रविवार को दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.8°C डेहरी में, जबकि बक्सर में 40.6°C और छपरा में 40.3°C दर्ज किया गया. अभी इसमें और गिरावट होने की संभावना है.बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिस से मौसम सुहाना हो गया है.उत्तर बिहार के कई जिलों में रविवार को भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि दक्षिण बिहार के अधिकांश जिले सूखे बने रहे. आज कई जिलों मे बारिश  की संभावना है.

 तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. आज भी बादल छाए हुए हैं. आंशिक धूप देखने को मिल रही है. हवा में ठंडापन महसूस हो रहा है.पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पूरे बिहार में बारिश होने की संभावना है. दो जिलों में भारी बारिश और 11 जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है. आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे रहेगी. इसके लिए पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

16 जून को पश्चिम चंपारण और किशनगंज ,पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है. साथ ही मेघगर्जन और बिजली भी गिर सकती है.  सुपौल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में मध्यम स्तर की बारिश के साथ मेघगर्जन और व्रजपात की संभावना है.

अब तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. बारिश होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है. आज बिहार का अधिकतम तापमान 36°C से 40°C के बीच रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं.

TAGGED:
Share This Article