बिहार विधानसभा के बजट सत्र की तारीख तय, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी.

City Post Live

Bihar Budget Session 2025:

सिटी पोस्ट लाइव : नीतीश सरकार अपना बजट पेश करने वाली है. बिहार में एनडीए सरकार का बजट सत्र 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलेगा. 21 बैठकों वाले इस सत्र के पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. एक मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा. राज्यपाल अपने बजट अभिभाषण में  एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किये गये विकास कार्यों के साथ चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी देंगे.

चुनावी साल के बजट सत्र के हंगामेदार होने की संभावना है.विपक्ष कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार ,BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, प्रश्न पत्र लीक जैसे मामलों को लेकर सरकार को सदन के अंदर घेरने की पूरी कोशिश करेगा.आमतौर पर सत्र के दौरान गायब रहनेवाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सत्र के दौरान उपस्थित रहकर सरकार को बेनकाब करने की कोशिश करेगें.गौरतलब है कि तेजस्यावी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मानसिकरूप से बीमार साबित करने में जुटे हैं.NDA नीतीश कुमार के नेत्रित्व में चुनाव लडनेवाला है.ऐसे में तेजस्वी यादव की कोशिश उन्हें मानसिकरूप से बीमार साबित कर चुनाव में फायदा लेने की है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article