भोजपुर के जमींदार की अनोखी कहानी,25 हाथी…400 घोड़े..कांधे पर राइफल…

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :आरा जिले के  पुरहरा गांव के  सत्यदेव राय के जमींदारी के किस्से बच्चे बच्चे की जुबान पर है.जमींदार  सत्यदेव राय आज भी 200 एकड़ भूमि के मालिक हैं. वह कभी 25 हाथी और 400 घोड़ा एक साथ रखते थे. जिले में ही नहीं बल्कि राज्य में भी उन्हें उनके शौक के लिए ही जाना जाता था. आज भी उनके पास कई घोड़े देखने को मिल जाएंगे. उनकी उम्र लगभग अब 75 साल हो चुकी है लेकिन शौक और शान में कोई कमी नहीं आई है.

रणवीर सेना के सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर मुखिया से लेकर कई मंत्री और विधायक के साथ उनके रिश्ते रहे हैं.लेकिन वो जाने जाते हैं  हाथी और घोड़े के शौक के लिए.सत्यदेव राय ने बताया कि एक समय था जब वह 40 घोड़े और  25 से 30 हाथी रखते थे. हाथी घोड़े की वह इतने शौकीन थे कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान में व्यापारियों के पास कोई चुनिंदा हाथी या घोड़ा आता था, तो उन तक सूचना पहुंचाई जाती थी, इसके बाद सत्यदेव राय खुद वहां जाकर उसको परखते थे और उसके बाद इसे खरीद कर अपने गांव पुरहरा ले आते थे.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वो कहीं भी हाथी पर बैठकर जाते थे और कंधे पर एक राइफल लिए मूंछ पर ताव देकर चल देते थे.सत्यदेव राय ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार हाथी खरीदा था तो मात्र 85000 रुपए लगे थे और आखिरी हाथी जब वह खरीदा तो 3:30 लाख रुपए दिए थे और जो हाथी वह 3:30 लाख रुपए में खरीदा था आज उसकी कीमत 2 करोड़ रुपए भी कम है. उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा हाथी पालन पर रोक लगा दी गई है लेकिन फिर भी अगर इजाजत लेकर अभी कोई हाथी खरीदना चाहे तो वैसा हाथी आज किसी के पास नहीं होगा. जैसे वह हाथी रखा करते थे. इसके अलावा उन्होंने बताया कि घोड़े को लेकर के उनका शौक बहुत निराला था.

आज भी वर्तमान समय में सत्यदेव राय का ठाठ से रहते हैं. 200 एकड़ की खेती के साथ पंचायत का मुखिया, जिला पार्षद और अन्य कई प्रतिनिधि उनके घर में ही मौजूद हैं.

Share This Article