मनोज तिवारी बनेंगे दिल्ली के CM तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बदल जायेंगे दिन.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बिहार सरकार से बड़ी मांग कर दी है. अभिनेत्री आकांक्षा के साथ एक कार्यक्रम में भाग लेने  दरभंगा पहुंचे  खेसारी लाल ने कहा कि अगर बिहार में थिएटर खुल जाएं तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा.हम 20 से 40 करोड़ का व्यवसाय कर सकते हैं. खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री आकांक्षा के इतंजार में खड़े फैंस एक झलक पाने और फोटो लेने के लिए काफी बेताब नजर आये.

खेसारी लाल ने तेजस्वी यादव और नीतीश सरकार के रोजगार देने के दावे पर  प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि बिहार के लोगों ने खुद कमा कर विकास किया है. हर आदमी ने अपना काम कर विकास किया है. लालू चाचा अपनी जगह सही हैं.खेसारी लाल ने कहा कि तेजस्वी हों चाहे नीतीश चाचा सब अपनी जगह सही हैं. मेरी इतनी औकात नहीं है कि इनके बारे में कोई टिप्पणी कर सकूं.उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं भोजपुरी फिल्में नहीं चल रही हैं. फिल्म चलाने के लिए हॉल होना चाहिए. 20 फरवरी को टांस फिल्म रिलीज होने वाली है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दिल्ली चुनाव परिणाम आने के बाद मनोज तिवारी के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जताते हुए खेसारी लाल ने कहा कि  भैया अगर मुख्यमंत्री बनते हैं तो हम बिहारियों के लिए इसे बड़ी खुशी की बात और क्या होगी.वह हमारे प्रदेश का, हमारी भाषा और गायकों का विकास करेंगे. एक कलाकार मुख्यमंत्री बनेंगे. इससे बड़ा अवसर पूर्वांचलियों और बिहारियों के लिए नहीं हो सकता है.

Share This Article