–
सिटी पोस्ट लाइव : गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत सरकार ने बिहार के कुछ दिग्गज नेताओं को बड़ा सम्मान दिया है. स्व. सुशील कुमार मोदी को पद्मभूषण से और शारदा सिन्हा को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है. महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव रहे आचार्य किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है. उन्हें यह सम्मान समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है.
केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों नामों की घोषणा गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर की है.नीतीश कुमार की सरकार ने आचार्य को पद्मविभूषण से सम्मानित करने की मांग की थी. गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है. स्व. सुशील मोदी सहित 19 लोगों को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया है. सात लोगों को पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है. जिनमें एक नाम बिहार की स्वर कोकिला स्व. शारदा सिन्हा भी शामिल हैं.
बिहार के बड़े समाजसेवी स्व. किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा हेमंत कुमार, विजय नित्यानंद महाराज, भीम सिंह और निर्मला देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.