सिटी पोस्ट लाइव : NDA छोड़ देने की झूठी खबर से बिहार की राजनीति में मचे भूचाल के बीच देर रात चिराग पासवान पटना पहुंचे.उन्होंने अपने एनडीए से अलग होने और अकेले चुनाव लड़ने की खबर को अफवाह बताते हुए कहा कि एनडीए से अलग होने की अफवाहें पूरी तरह बेबुनियाद हैं. विपक्ष के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे.उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर मेरे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं, लेकिन तस्वीर अब साफ हो चुकी है. चिराग ने कहा कि मैंने यह कहा था कि मैं अभी बिहार सरकार का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन मैं उनका समर्थन कर रहा हूं.
चिराग पासवान ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने तय कर लिया है कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर कहाँ कहाँ से लडेगी. चिराग ने खुद को विधायकी लड़ने के सवाल पर कहा, मैं बिहार से चुनाव लड़ना चाहता हूं लेकिन, पार्टी स्तर पर अभी चर्चा चल रही है.चिराग ने कहा कि मुझे हैरानी होती है कि कितने लोग लगातार उत्साहित रहते हैं कि मैं एनडीए से अलग हो जाऊं. कांग्रेस औरआरजेडी चाहती हैं कि 2020 जैसे हालात बन जाएं, लेकिन मेरे रहते ऐसा कभी नहीं होगा. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि एनडीए के भीतर दरार उत्पन्न हो, लेकिन उनकी मंशा कभी सफल नहीं होगी.
चिराग ने साफ़ कर दिया कि जब तक प्रधानमंत्री हैं, तब तक उनके ज़ेहन में एनडीए से अलग होने का ख्याल भी नहीं आएगा. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे की चर्चा पर चिराग ने कहा कि अभी तक इस विषय पर कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है. ये इतना आसान मामला नहीं है कि कोई भी पार्टी तुरंत तय कर ले. गठबंधन के अंदर बैठकर चर्चा होगी और जब भी कोई निर्णय होगा, इसकी जानकारी सभी को दी जाएगी.सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान की अभीतक सीट बटवारे को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है.अगर उन्हें कम सीटें मिली तो उसकी भरपाई NDA राज्य सभा और विधान परिषद् की सीट से करेगा.