सोशल मीडिया पर शोभना का खास नोट, मोहनलाल के सम्मान पर जताई खुशी…

Ritu Raj

सिटी पोस्ट लाइव

कल्कि 2898 एडी’ अभिनेत्री शोभना ने मोहनलाल को अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं दी है। वहीं, सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए खुशी जताई है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मलयालम सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस शोभना चंद्रकुमार ने अपने सह-कलाकार मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के मिलने पर खुशी व्यक्त किया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर मोहनलाल की फोटो के साथ प्यारा सा नोट भी लिखा है। वहीं, ‘कल्कि 2898 एडी’ अभिनेत्री शोभना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। साथ में कैप्शन देते हुए लिखा- ‘मोहनलाल को सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई। यह मलयालम सिनेमा के लिए गर्व का क्षण है।’ इसके अलावा मलयालम अभिनेता सौबिन शाहिर ने भी मोहनलाल को शुभकामनाएं दी है। बता दें, शोभना और मोहनलाल ने 19 साल बाद फिल्म ‘थारुणम’ में एक साथ काम किया। जो इस साल रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाईं रही। वहीं, दोनों ने मणिचित्राथज़ु, थेनमावी कोम्बाथु और मम्बाझक्कलम जैसी कई हिट फिल्में दी है।

गौरतलब है कि मोहनलाल एक्टर के साथ-साथ निर्देशक और निर्माता भी है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई है। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2019 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। और 2009 में वे भारतीय फिल्म उद्योग में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक पाने वाले पहले एक्टर बने।

Share This Article