मेडिसीन के क्षेत्र में देशभर के सभी राज्यों को पछाड़ बिहार बना देश में अव्वल राज्य.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बिहार लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. बिहार ने इस साल मेडिसीन के क्षेत्र में बिहार ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मेडिसीन के क्षेत्र में देशभर के सभी राज्यों को पछाड़कर बिहार पूरे देश में अव्वल राज्य बन गया है. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार बिहार मुफ्त दवा आपूर्ति में देश का अग्रणी राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर वर्ष 2005 में स्वास्थ्य सुधार की एक नई दिशा की शुरुआत हुई थी. इस महत्वपूर्ण कदम ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यापक रूप से सुदृढ़ किया और मुफ्त दवा नीति को नई मजबूती प्रदान की.

आज बिहार देश का पहला ऐसा राज्य बन चुका है, जो 611 प्रकार की औषधियां मरीजों को बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराता है. इन दवाओं में कैंसर, हृदय रोग, वायरल संक्रमण सहित सभी प्रमुख बीमारियों की औषधियां शामिल हैं. बिहार सरकार के प्रयासों का प्रभाव साफ नजर आता है. पिछले 20 वर्षों में सरकारी अस्पतालों से दवा आपूर्ति में 10 गुणा वृद्धि दर्ज की गई है. बीते 5 वर्षों में मुफ्त दवा नीति के तहत दवा आपूर्ति और वितरण पर खर्च 10 गुणा तक बढ़ा है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में यह खर्च 1100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. यह स्वास्थ्य सेवाओं में हुए गुणवत्तापूर्ण सुधार का प्रमाण है. वर्ष 2005 से पहले जहां सरकारी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध नहीं थीं, वहीं अब मरीजों को ये दवाएं मुफ्त मिल रही हैं, जिससे खासतौर पर गरीब तबके को आर्थिक राहत मिली है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।
Share This Article