तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति,कोलकत्ता में है पूरा परिवार.

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव :  लालू यादव के परिवार में एक नन्हा सा सदस्य आया है. मंगलवार की सुबह लालू प्रसाद एक बार फिर दादा बन गये हैं. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर से पिता बन चुके हैं. यह जानकारी तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है. उन्होंने बताया कि उनके घर में बेटा हुआ है. बता दें कि तेजस्वी पहली बार मार्च 2023 में एक बेटी के पिता बने थे. लालू परिवार अपने नन्हें मेहमान के स्वागत के लिए कल ही कोलकाता रवाना हो गये हैं.बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी बेटी मीसा भारती के साथ सोमवार शाम को कोलकाता पहुँच गये हैं. इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए मीसा भारती ने अपने भाई तेज प्रताप को पार्टी से निकालने पर भी बयान दिया.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अपनी बेटी मीसा भारती के साथ सोमवार शाम को कोलकाता रवाना हुए. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने पर कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे पिता जी लालू प्रसाद यादव ने अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. इसके अलावा हमें और कुछ नहीं कहना है. वहीं तेज प्रताप की पत्नी एश्वर्या के लगाए गए आरोप पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में है इसलिए वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे. 

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

तेज प्रताप यादव के प्रेम प्रसंग और सोशल मीडिया विवाद के बीच अब उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने चुप्पी तोड़ी है. प्रेस वार्ता कर ऐश्वर्या ने लालू परिवार पर तीखे आरोप लगाए हैं और पूरे मामले को “राजनीतिक ड्रामा” करार दिया है. ऐश्वर्या राय ने कहा, “लालू परिवार ने मुझसे सच छिपाया और झूठ बोलकर मेरी ज़िंदगी का मजाक बना दिया. अब जब चुनाव सामने हैं तो ड्रामा किया जा रहा है. जैसे ही चुनाव खत्म होंगे, तेज प्रताप को फिर से पार्टी और परिवार में शामिल कर लिया जाएगा.” 

तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाले जाने के दावों पर ऐश्वर्या राय ने कटाक्ष करते हुए कहा, “सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्वीट करने से कोई पार्टी या परिवार से बाहर नहीं हो जाता. ये लोग घर में एक साथ बैठते हैं और फिर जो मन में आता है वही ड्रामा करते हैं.” इस पूरे बयान के बाद लालू परिवार पर एक बार फिर सियासी और पारिवारिक दबाव बढ़ता दिख रहा है. ऐश्वर्या राय की प्रतिक्रिया से साफ है कि यह मामला सिर्फ निजी नहीं, बल्कि राजनीतिक और सामाजिक मोर्चे पर भी गहराता जा रहा है.

Share This Article