सिटी पोस्ट लाइव
लखनऊ: यूपी के संभल के मुस्लिम इलाके में 1000 साल पुराना बंद पड़ा एक मंदिर मिला है। यह मंदिर पिछले कई वर्षों से बंद पड़ा था और इसके आस-पास की ज़मीन को स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया था। अब जब इस मंदिर का पता पुलिस-प्रशासन को चला है, तो वहां तुरंत पूजा-अर्चना शुरू कराई है।
सबसे बड़ी बात यह है कि यह मंदिर संभल के सांसद जियाउर्रहमान के घर से महज़ दो सौ मीटर की दूरी पर है, पर आज तक वीरान पड़े और अवैध कब्जे के शिकार इस मंदिर पर किसी की नज़र नहीं गई और किसी ने यहां पूजा-अर्चना शुरू करवाने की कोशिश नहीं की। बताया जाता है कि एक समय इस इलाके में बहुत सारे हिन्दू परिवार रहते थे, पर धीरे-धीरे सभी का पलायन हो गया और अब इस इलाके में 100 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी है।
इस पौराणिक मंदिर का पता चलते ही प्रशासन की देख-रेख में वहां पूजा शुरू कराई गई है और अब उनलोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है जिन लोगों ने मंदिर की ज़मीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। यह मंदिर पिछले 46 सालों से बंद पड़ा था।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान पुलिस ने बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई इस मामले को लेकर खासे गुस्से में थे, क्योंकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जब वे चेकिंग करने जाते हैं, तो दबंग लोग उन्हें धमकाकर वापस भेज देते हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।