मीसा भारती का तीखा हमला: “बिहार से लड़ना है तो पहले केंद्र से इस्तीफा दें चिराग पासवान!”

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राज्यसभा सांसद और लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती ने चिराग पासवान पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर चिराग बिहार की सामान्य सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले केंद्र सरकार से इस्तीफा देना चाहिए।

मीसा भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “आपने सुरक्षित सीट से जीत दर्ज की है, पहले इस्तीफा दीजिए, फिर बिहार आकर लड़ने की बात कीजिए।” उन्होंने चिराग पर तंज कसते हुए कहा कि ये उनकी पार्टी की नहीं, बल्कि शायद “पापा करके लड़ने की कोशिश” है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

मीसा भारती ने हाल ही में पटना के PMCH में दलित बच्ची को इलाज न मिलने पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा: “बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था सब कुछ ‘मंगलमय’ है — सरकार सिर्फ कहती है, दिखता कुछ नहीं!” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दलित बच्ची के साथ बलात्कार जैसी घटना पर भी प्रधानमंत्री ने एक शब्द नहीं बोला।

जब उनसे चिराग पासवान को उनकी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किए जाने पर सवाल किया गया, तो मीसा भारती ने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में कहा “अब ये जेडीयू और बीजेपी सोचें कि वो क्या करेंगे। ये उन लोगों का मामला है।”

Share This Article