Rail Accident:
Jharkhand Rail Accident
सिटी पोस्ट लाइव : साहिबगंज में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया है. बरहरवा में एक मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतर गयी. हादसे में जान-माल की क्षति नहीं हुई. हालांकि, दुर्घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने की संभावना जतायी जा रही है.घटना बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट की है. घटनास्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच रहे हैं.जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग पॉइंट पर गुरुवार की सुबह पत्थर लोड मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई.
इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगी पटरी से उतरकर नीचे गिर गई. हालांकि, घटना के बाद किसी की हताहत होने की कोई खबर नहीं है. मामले की जानकारी मिलते ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, स्ट्रेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम ऑफिस के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर मामले की जांच करने के लिए पहुंच रहे हैं. इस घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.