सिटी पोस्ट लाइव :युद्ध विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे को लेकर पहले से ही बहस छिड़ी हुई है, इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर एक बार फिर बड़ा दावा कर दिया है.उन्होंने कहा है कि हमने परमाणु युद्ध रुकवाया है. भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग और शक्तिशाली था. उन्होंने यहां तक कहा कि हमने भारत और पाकिस्तान को व्यापार बंद करने को लेकर धमकाया. अगर युद्धविराम नहीं किया तो व्यापार नहीं करेंगे. ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों ने तुरंत माना और सीजफायर हुआ.ट्रंप के बड़बोलेपन के कारण bharat सरकार की मुश्ककिल बढ़ गई है. ट्रंप ने इससे पहले भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम में मध्यस्थता का दावा किया था, जिसे भारत ने तुरंत खारिज कर दिया था.अब वो व्यापार नहीं करने की धमकी देकर युद्ध विराम के लिए भारत पाकिस्तान को मजबूर कर देने का दावा कर रहे हैं.
ट्रंप ने कहा, “…मुझे आपको यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि भारत और पाकिस्तान का नेतृत्व अडिग और शक्तिशाली था. लेकिन दोनों मामलों में अडिग – वे वास्तव में ताकत, बुद्धि और धैर्य रखने के दृष्टिकोण से अडिग थे, ताकि वे स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से समझ सकें. और हमने बहुत मदद की, और हमने व्यापार में भी मदद की. मैंने कहा- चलो, हम आप लोगों के साथ बहुत सारा व्यापार करने जा रहे हैं. चलो इसे रोकते हैं, चलो इसे रोकते हैं. यदि आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार कर रहे हैं. यदि आप इसे नहीं रोकते हैं, तो हम कोई व्यापार नहीं करने जा रहे हैं. लोगों ने वास्तव में कभी भी व्यापार का उपयोग उस तरह से नहीं किया है जिस तरह से मैंने किया है.