होटल पाटलिपुत्र की जगह बनेगा 5 स्टार होटल,छह नए एयरपोर्ट को मिली मंजूरी.

Rahul
By Rahul

बिहार में , ; 20 प्रस्ताव पर लगाई मुहर

सिटी पोस्ट लाइव :आज नीतीश कैबिनेट ने राज्य  में हवाई सेवाओं के विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 20 प्रस्ताव पास हुए.  छह नए शहरों में छोटे हवाई अड्डे से परिचालन स्वीकृत करने के लिए राज्य सरकार भारतीय विमान प्राधिकरण के साथ समझौता करेगी. बैठक के बाद कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि निर्णय के तहत मधुबनी, वीरपुर ,मुंगेर वाल्मीकि नगर, मुजफ्फरपुर और सहरसा हवाई अड्डा को छोटे हवाई अड्डा के रूप में विकसित किया जाएगा.  प्रत्येक हवाई अड्डा के लिए 25-25 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं.

होटल पाटलिपुत्र अशोक के स्थान पर फाइव स्टार होटल के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो गया है. पीपीपी मॉडल के तहत एक निजी एजेंसी कुमार इंफ्राट्रेड इंटरप्राइजेज को 60 वर्षों के लीज पर लेटर आफ अवार्ड निर्गत करने की स्वीकृति दी गई.  अभी लीज की अवधि 60 वर्ष होगी बाद में इसे 30 वर्ष का अवधि विस्तार दिया जा सकेगा. राज्य मंत्रिमंडल ने चना मसूर और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है. चना के लिए 5650, सरसों के लिए 5950 और मसूर के लिए 6700 रुपए होगा.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय पुस्तकालयध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार राज्य विद्यालय पुस्तकालययाध्यक्ष संवर्ग नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है. राज्य के माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यालय परिचारी के पद पर नियुक्ति के लिए बिहार राज्य विद्यालय परिचारी संवर्ग नियमावली 2025 को स्वीकृति दी गई है.  जिसके तहत शिक्षा विभाग में लिपिक और परिचारी संवर्ग के 50 प्रतिशत पदों पर अब अनुकंपा पर नियुक्ति होगी. 50 प्रतिशत पद सीधी नियुक्ति से भरे जाएंगे. बिहार पुलिस की प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी और उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बहाल किए गए भारतीय सेना के 1717 सेवानिवृत सैनिकों को 2025-26 के लिए विस्तारित करने की स्वीकृति दी गई है.

Share This Article