40 साल से जनता के साथ छलावा, अब जन सुराज देगा नया रास्ता: मनोज भारती

Manisha Kumari

सिटी पोस्ट लाइव

पटना। बिहार में सियासी बदलाव तेज हो गई है। जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा के तहत प्रदेश युवा अध्यक्ष आनंद मिश्रा और प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शुक्रवार को सिवान पहुंचकर यात्रा को और गति दी। इस दौरान दोनों नेता बाइक चला कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि,”बिहार की जनता 40 वर्षों से एक बेहतर विकल्प के अभाव में कष्ट झेल रही थी, लेकिन अब उनके पास जन सुराज पार्टी के रूप में एक मजबूत विकल्प है।” उन्होंने आगे कहा कि यह यात्रा जनता तक पार्टी का संदेश पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास करेगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वहीं आनंद मिश्रा ने कहा कि,”मुख्यमंत्री आते हैं तो कालीन बिछते हैं, गमले सजते हैं… जाते ही लोग उठा ले जाते हैं!” साथ ही बक्सर की घटना का जिक्र करते हुए आनंद मिश्रा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा,”जब मुख्यमंत्री आते हैं तो चारों ओर कालीन बिछा दिए जाते हैं, गमले सजा दिए जाते हैं। लेकिन जैसे ही वे जाते हैं, लोग गमले उठाकर भागने लगते हैं। यह सरकार की खोखली व्यवस्था और जनता में बढ़ते असंतोष का प्रतीक है।”   

उन्होंने सिवान की जनता से संवाद करते हुए कहा कि “जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा” का उद्देश्य केवल यात्रा करना नहीं, बल्कि जनता के असल मुद्दों पर उनसे बात करना है। आनंद मिश्रा ने कहा कि,”आपने विधायक बदले, सांसद बदले… पर आपकी तकदीर क्यों नहीं बदली?” हालांकि, प्रेस से बात करते हुए आनंद मिश्रा ने सिवान की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए कहा,”पिछले 35 सालों में आपने कई विधायक और सांसद बदले, लेकिन क्या आपकी जिंदगी बदली? क्या आपके इलाके का विकास हुआ? अगर नहीं, तो आपको अब सही विकल्प पर विचार करने की जरूरत है।”   

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर सभी वर्गों को समान भागीदारी देने का प्रयास करेगी। 20,000 किलोमीटर की ऐतिहासिक बाइक रैली, पूरे बिहार में बदलाव का संदेश देगी। जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा पटना, अरवल, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और सारण जिलों का दौरा करने के बाद सिवान पहुंची है। यह यात्रा 20,000 किलोमीटर की ऐतिहासिक बाइक रैली के तहत पूरे बिहार में बदलाव का संदेश फैला रही है। 

प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि यह यात्रा जनता के भीतर राजनीतिक चेतना जगाने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा,”हमारा उद्देश्य सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि जनता को सशक्त बनाना और उनके हक की लड़ाई लड़ना है।” संघर्ष की यह आग अब बुझेगी नहीं, बदलाव होकर रहेगा! जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा बिहार के कोने-कोने में जनता से संवाद कर रही है और जनता में बदलाव की उम्मीद जगा रही है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम लोगों का जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि यह आंदोलन आने वाले चुनावों में बिहार की राजनीति को कितना प्रभावित करता है।

Share This Article