अजय देवगन : बॉलीवुड से बिजनेस तक अभिनेता का प्रीमियम व्हिस्की ब्रांड ‘ग्लेनजर्नीज़’ लॉन्च

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव
फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक पूरे कर चुके अभिनेता अजय देवगन अब एक्टिंग के साथ-साथ कारोबार में भी अपने कदम और गहरे कर रहे हैं। अपने वीएफएक्स स्टूडियो और मल्टीप्लेक्स चेन के बाद अब अजय ने एंट्री की है हाई-एंड शराब उद्योग में, जहां उन्होंने एक सिंगल माल्ट ब्रांड ‘ग्लेनजर्नीज़‘ में निवेश किया है।
इस प्रीमियम ब्रांड की हर बोतल की कीमत ₹50,000 से ₹60,000 तक है। बाजार में यह सीमित संस्करण के रूप में लॉन्च किया गया है कुल सिर्फ 1200 बोतलें। “अब मैं सिर्फ दिन में दो ड्रिंक लेता हूँ” अजय देवगन टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने शराब से अपने पुराने नाते और वर्तमान संयमित रुझान पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा: “जब से मैं कानूनी उम्र में आया, मुझे अच्छी शराब का शौक रहा है। लेकिन एक बार मैं वेलनेस स्पा गया, उसके बाद एक साल तक शराब नहीं पी। अब मैं दिन में दो छोटे ड्रिंक्स लेता हूँ।”

उन्होंने आगे जोड़ा: “माल्ट का बोल्ड फ्लेवर मुझे बहुत पसंद है। स्वाद ने मुझे खींच लिया, और मैं इस ब्रांड से जुड़ गया।” रसगुल्ले में शराब! देसी अंदाज़ से चौंकाया फूड यूट्यूबर को चैनल पर बातचीत के दौरान अजय ने बताया कि उनके दोस्तों के साथ शराब पीने का तरीका भी अलग था। “हम रसगुल्ले की चाशनी निकालते थे, फिर रसगुल्ले को शराब में डुबो देते थे। जब वह सारी शराब सोख लेता, तब एक ही बार में खा जाते थे।” उनकी यह ‘देसी इनोवेशन’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

लग्ज़री लाइफस्टाइल ब्रांड में नया कदम फैशन, टेस्ट और क्लास को प्राथमिकता देने वाले अजय इस निवेश को सिर्फ व्यावसायिक नहीं बल्कि एक ब्रांड वैल्यू की अभिव्यक्ति मानते हैं। ग्लेनजर्नीज़ को भारत में प्रीमियम सिंगल माल्ट सेगमेंट में जगह देने की कोशिश की जा रही है, जिसे एक्सपर्ट्स एक “निच ब्रांडिंग स्ट्रेटेजी” मान रहे हैं।

Share This Article