भारत-पाक तनाव के बीच केंद्र ने भेजी एडवाइजरी, नेपाल-बंगाल बॉर्डर पर बिहार को अलर्ट रहने का निर्देश

Deepak Sharma

गृह मंत्रालय ने सीमा सुरक्षा बढ़ाने और स्लीपर सेल पर कड़ी निगरानी रखने को कहा, नीतीश कुमार ने भी दिए कड़े निर्देश

सिटी पोस्ट लाइव
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच गृह मंत्रालय ने बिहार सरकार को सख्त एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं। देश विरोधी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए स्लीपर सेल्स पर विशेष नजर रखने को कहा गया है, और सीमा पर हर आने-जाने वाले की सघन जांच का निर्देश दिया गया है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

गृह मंत्रालय की एडवाइजरी : नेपाल और बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा चक्र मजबूत किया जाए स्लीपर सेल्स और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए सीमा पर प्रत्येक व्यक्ति की जांच अनिवार्य की जाए सीमा पर तैनात अधिकारियों से सीधा संपर्क बनाकर सुरक्षा का मॉनिटरिंग हो नियमित रूप से केंद्र को सुरक्षा रिपोर्ट भेजी जाए

सीएम नीतीश कुमार की बड़ी बैठक:
एडवाइजरी से ठीक दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में एक उच्च स्तरीय बैठक की थी जिसमें सीमावर्ती जिलों के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, साथ ही SSB और CRPF के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे। नीतीश कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सीमा सुरक्षा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संवेदनशील इलाकों में गश्ती और खुफिया तंत्र को सक्रिय किया जाए।

बिहार की सीमाएं नेपाल और पश्चिम बंगाल से मिलती हैं, जो कि अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय ट्रांजिट रूट माने जाते हैं । यहां से घुसपैठ, तस्करी, फेक करंसी और आतंकी मूवमेंट की संभावनाएं बनी रहती हैं । गृह मंत्रालय ने हालिया इनपुट के आधार पर स्लीपर सेल्स की सक्रियता को लेकर राज्य सरकार को अलर्ट किया है।

Share This Article