BAS के 9 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेवारी, 9 अधिकारियों का तबादला.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार सोमवार को बिहार प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Service) के नौ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.सारण में बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में तैनात चित्रगुप्त कुमार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, पटना, मुजफ्फरपुर के निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम संजय कुमार को अपर समाहर्ता विभागीय जांच, मुजफ्फरपुर, वरीय उप समाहर्ता, गोपालगंज, शिवम गुप्ता को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है.

बेतिया सदर, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे ओम प्रकाश को जिला भू अर्जन पदाधिकारी, सारण, वैशाली की वरीय उप समाहर्ता दीपिका कश्यप को भूमि सुधार उप समाहर्ता हाजीपुर सदर, निदेशक लेखा प्रशासन, सारण, शिव कुमार पंडित को अपर समाहर्ता विभागीय जांच सारण, वरीय उप समाहर्ता, बक्सर सौरव आलोक को जिला पंचायती राज अधिकारी पश्चिमी चंपारण बनाया गया है.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

वरीय उप समाहर्ता, नालंदा प्रणव कुमार को भूमि सुधार उप समाहर्ता, दाउदनगर तथा संयुक्त सचिव गन्ना उद्योग विभाग श्रीप्रकाश को पर्यटन विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है.श्रावणी मेला को लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसर प्रतिनियुक्त किये गये हैं. सभी पदाधिकारियों को भागलपुर व बांका समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.

Share This Article