बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ी, वेंटिलेटर पर शिफ्ट!…

Ritu Raj

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। इस समय धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य अस्पताल में उनके पास मौजूद हैं। 88 वर्षीय अभिनेता लंबे समय से उम्र से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे, और अब उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेता के अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं, जिनमें उनकी स्थिति में कोई सुधार या गिरावट हो सकती है। हालांकि, इस समय अस्पताल या धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। उनकी तबीयत के बारे में 3 नवंबर को उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने दिया था, जब एक एयरपोर्ट पर उनसे पूछा गया था कि धर्मेंद्र की सेहत कैसी है। इस पर अभिनेत्री ने हाथ जोड़कर कहा था, “ठीक हैं।” हालांकि, उनकी आंखों की सर्जरी इसी साल अप्रैल में हुई थी, जब उन्हें धुंधला दिखाई देने की समस्या हुई थी। इसके बाद उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी और मोतिबिंद का ऑपरेशन भी किया गया था। ऑपरेशन के बाद धर्मेंद्र का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “मुझमें बहुत दम है, अभी भी जान रखता हूं।”

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

धर्मेंद्र को आज बॉलीवुड का एक प्रतिष्ठित और फिट अभिनेता माना जाता है, जिनकी सक्रियता और फिटनेस ने उन्हें उम्र के इस पड़ाव पर भी प्रशंसकों के दिलों में एक खास जगह दिलाई है। हिंदी सिनेमा में उन्हें ‘गरम धरम’ और ‘ही-मैन’ के नाम से पहचान मिली, लेकिन उनकी असली पहचान धरम सिंह देओल के रूप में हुई थी। धर्मेंद्र का बॉलीवुड सफर एक साधारण से लड़के से लेकर बड़े पर्दे के सुपरस्टार तक का था। उनका व्यक्तित्व और काम का जुनून उन्हें इंडस्ट्री में हमेशा खास बनाता रहा।

Share This Article