‌‌‌‌BPSC TRE-3 में चयनित शिक्षकों को CM देंगे नियुक्ति पत्र,गांधी मैदान में मेगा इवेंट.

City Post Live

सिटी पोस्ट लाइव : आज का दिन बिहार के लोगों के लिए बेहद ख़ास है.आज सीएम नीतीश कुमार  BPSC से तीसरे चरण में चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. पटना के गांधी मैदान में मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में 8 जिले पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद और नालंदा के करीब 10 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे.कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चयनित और अनुशंसित 51,389 टीचर को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इसमें से 10 हजार के करीब शिक्षकों को गांधी मैदान और बाकी जिलों के शिक्षकों को नियुक्ति-पत्र संबंधित जिला मुख्यालयों में दिए जाएंगे. जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे.तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती का विज्ञापन 65% आरक्षण के आधार पर जारी हुआ था. लेकिन, हाईकोर्ट ने 65 फीसदी आरक्षण को रद्द कर दिया. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा. सुप्रीम कोर्ट ने भी उसी फैसले को सही माना.

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

फिलहाल मामला अभी भी मामला कोर्ट में है. लेकिन, राज्य सरकार ने फिर से 50% रिजर्वेशन के आधार पर रिजल्ट जारी किया है. आयोग ने बताया था कि दोबारा परीक्षा शांतिपूर्ण और बिना किसी कदाचार के संपन्न हुई थी. तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम की घोषणा नवंबर 2024 में की गई. उसके बाद आगे की प्रक्रिया में काउंसलिंग आदि की गई. अब लंबे अरसे से अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण का इंतजार था.

Share This Article