BSEB 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, 81.79% पास; दो छात्राएं बनीं स्टेट टॉपर…

Ritu Raj

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौड़ाही (वैशाली) की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। दोनों टॉपर्स ने 500 में से 492 अंक (98.4%) प्राप्त किए हैं।

इस वर्ष लगभग 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12,35,743 छात्र-छात्राएं सफल हुए। कुल पास प्रतिशत 81.79% रहा। इस बार भी छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। 6,34,353 छात्राएं पास हुईं, जबकि 6,01,390 छात्र सफल रहे। टॉप 10 की सूची में कुल 139 विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें टॉप-5 में 13 और रैंक 6 से 10 के बीच 126 छात्र हैं। मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 26 फरवरी के बीच 1762 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। लगातार 8वीं बार बिहार बोर्ड ने देश में सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड कायम रखा है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

डिवीजन के अनुसार परिणाम;
– प्रथम श्रेणी: 4,43,723 छात्र
– द्वितीय श्रेणी: 4,75,511 छात्र
– तृतीय श्रेणी: 3,03,103 छात्र
– पास (अन्य): 13,406 छात्र

रिजल्ट कैसे देखें;
छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं:-
biharboardonline.bihar.gov.in
results.biharboardonline.com
bsebexam.com
matricbiharboard.com

SMS से रिजल्ट देखने का तरीका;
अगर इंटरनेट उपलब्ध नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें। BIHAR10 ROLLNUMBER (उदाहरण: BIHAR10 123456) और इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही समय में परिणाम मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

Share This Article