BSEB ने STET 2025 रिजल्ट किया जारी, स्कोरकार्ड ऑनलाइन उपलब्ध – तुरंत करें चेक…

Ritu Raj

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सोमवार को STET 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया। इस परीक्षा में 4.42 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 2.56 लाख पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत 57% रहा।

दरअसल, पेपर-1 (कक्षा 9–10) में 2.46 लाख उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 1.54 लाख पास, पास प्रतिशत 62% रहा। वहीं, पेपर-2 (कक्षा 11–12) में 1.95 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 1.02 लाख पास, पास प्रतिशत 52% रहा। STET 2025 की परीक्षा 14 से 16 अक्टूबर तक दो चरणों में आयोजित हुई थी। पेपर-1 सेकेंडरी स्तर (कक्षा 9–10), और पेपर-2 सीनियर सेकेंडरी स्तर (कक्षा 11–12) के लिए था। परीक्षा के बाद 24 नवंबर 2025 को प्रोविजनल आंसर-की भी जारी की गई थी।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों की मांग को लेकर 7 और 18 अगस्त को पटना में बड़ी संख्या में प्रदर्शन हुआ था, जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। बाद में शिक्षा मंत्री ने छात्रों की बात सुनी और अक्टूबर में परीक्षा कराने का निर्देश दिया, जिसके बाद यह संभव हो सका। STET (State Teacher Eligibility Test) बिहार में सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य परीक्षा है। इसका आयोजन BSEB द्वारा किया जाता है।

Share This Article