सिटी पोस्ट लाइव
अगली साल 2026 होने वाली गेट परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी द्वारा आयोजित किया जाएगा। वहीं, इस एग्जाम से पहले सिलेबस में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 25 अगस्त,2025 से शुरू हो जाएगा। आइए बताते हैं आपको गेट एग्जाम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
इंजीनियर और साइंस में ग्रेजुएट कर चुके छात्र पीजी करने के लिए गेट एग्जाम की तैयारी करते हैं। या जो रिसर्च और डेवलपमेंट में करियर बनाना चाहते हैं वो भी इसकी तैयारी कर सकते हैं। गेट परीक्षा का परिणाम 19 मार्च,2026 को रिलीज होगा। तो वहीं, गेट 2026 एग्जाम 7,8,14 और 15 फरवरी को आयोजित होगा। हालांकि, इस एग्जाम का एडमिट कार्ड जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में आ सकता है। यह एग्जाम 2 शिफ्टों में कराया जाएगा। वहीं, परीक्षा कुल 30 पेपर में होंगे। जिसमें उम्मीदवार अधिकतम 2 पेपर ही चुन सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न और पेपर की संरचना:-
कुल पेपर: 30
नई पेपर अनुभाग: Engineering Sciences (XE) में एक नया Section-Energy Science (XE-I) शामिल
प्रश्नों की संरचना (एक पेपर में):
कुल 100 अंक
General Aptitude (GA): 15 अंक
विषय-विशेष: 85 अंक
प्रश्न प्रकार: MCQ, MSQ, NAT
भाषा: सभी पेपर अंग्रेज़ी में होंगे