डोमेस्टिक सीजन 28 अगस्त से शुरू, टेस्ट कप्तान गिल संभालेंगे इस टीम की बागडोर…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल घरेलू क्रिक्ट खेलते दिखाई देंगे। गिल के अलावा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल भी किसी टीम के कप्तान की भूमिका में होंगे। दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 अगस्त से हो रहा है। जिसमें पहला मुकाबला नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, 28 अगस्त से शुरू हो रहे डोमेस्टिक क्रिकेट में भारत के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कप्तानी करते नजर आएंगे। जिसमें टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन का भार सौंपा गया है। इनके अलावा विकेटकीपर जुरेल को भी सेंट्रल जोन की कमान मिली हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा को साउथ जोन का कप्तान बनाया गया है। और गेंदबाजी ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को वेस्ट जोन की कप्तानी करेंगे। पिछली बार दलीप ट्रॉफी का खिताब मयंक अग्रवाल की टीम इंडिया-ए ने जीता था।

गौरतलब है कि इस साल भी दलीप ट्रॉफी का फॉर्मेट जोन आधारित ही होगा। वहीं, पिछले साल इसे चार टीमों (ए, बी, सी, डी) के बीच खेला गया था। बता दें, इस बार घरेलू सीजन का आगाज दलीप ट्रॉफी के साथ ही होगा। साथ ही 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक ईरानी कप खेला जाएगा। उसके बाद रणजी ट्रॉफी 15 अक्टूबर,2025 से 28 फरवरी,2026 तक खेला जाएगा।

दलीप ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली टीमें:-

नॉर्थ जोन: शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बदोनी, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), यश धुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी।

सेंट्रल जोन: ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अर्यन जुरेल (विकेटकीपर), दिनेश मलवार, संजीत देसाई, कुलदीप यादव, आदित्य ठाकरे, दीपक चाहर, सारांश जैन, आयुष पांडे, शुभमन शर्मा, यश राठौड़, हर्ष दुबे, मानव सुथार, खलील अहमद। स्टैंड बाय: मानव कौशिक, यश ठाकुर, युवराज चौधरी, महिपाल लोमरोर, कुलदीप सेन और उपेंद्र यादव।

साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), मोहम्मद अजहरुद्दीन, तन्मय अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, मोहित काले, सलमान निजार, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), टी विजय, आर साई किशोर, तनय त्यागराजन, विजयकुमार वैशाख, एमडी निदीश, रिकी भुई, बेसिल एनपी, गुरजपनीत सिंह और स्नेहल कौठनकर।

ईस्ट जोन : ईशान किशन (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उप-कप्तान), संदीप पटनायक, विराट सिंह, डेनिश दास, श्रीदम पॉल, शरनदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, रियान पराग, उत्कर्ष सिंह, मनीषी, सूरज सिंधु जायसवाल, मुकेश कुमार, आकाश दीप, मोहम्मद शमी। स्टैंडबाय खिलाड़ी: मुख्तार हुसैन, आशीर्वाद स्वैन, वैभव सूर्यवंशी, स्वस्तिक समल, सुदीप कुमार घरामी, राहुल सिंह। 

Share This Article