विनोबा भावे विश्वविद्यालय में फिट इंडिया वीक कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन

Rahul
By Rahul

सिटी पोस्ट लाइव
हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय में फिट इंडिया वीक 2024 का उद्घाटन समारोह 11 दिसंबर 2024 को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने की। समारोह में डॉ. सादिक रजाक, रजिस्ट्रार और डीन, सोशल साइंसेज, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अन्य प्रमुख अतिथियों में डॉ. अविनाश कुमार, हेड, बॉटनी विभाग, डॉ. अविनाश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, साइकोलॉजी विभाग, डॉ. विनोद रंजन, हेड, एंथ्रोपोलॉजी विभाग और नोडल आॅफिसर, फिट इंडिया वीक डॉ. उमेंद्र सिंह, कार्यक्रम समन्वयक कार्यक्रम का संचालन पुष्कर कुमार पुष्पा, शोधार्थी, अर्थशास्त्र विभाग ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनोद रंजन द्वारा प्रस्तुत किया गया।

डीन स्टूडेंट वेलफेयर, प्रो. डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा, “फिट इंडिया वीक के माध्यम से हम छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस के महत्व को समझने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह पहल युवाओं के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। फिट इंडिया वीक सेलिब्रेशन के नोडल आॅफिसर, डॉ. उमेंद्र सिंह घोषणा की कि, फिट इंडिया वीक के अंतर्गत विश्वविद्यालय में आयोजित खेलों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उद्घाटन दिवस पर 600 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से बैलून फ्लोटिंग गेम का आयोजन किया गया, जिसमें लड़कों और लड़कियों दोनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस खेल के दौरान प्रतिभागियों ने दौड़ने और गुब्बारे फुलाने जैसी गतिविधियों में अपनी फिटनेस और क्षमता का प्रदर्शन किया। रजिस्ट्रार और डीन सोशल साइंसेज, डॉ. सादिक रजाक ने कहा, फिट इंडिया वीक जैसी पहल न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है, बल्कि यह हमें मानसिक रूप से मजबूत बनने की प्रेरणा भी देती है। फिट इंडिया वीक के दौरान आगामी दिनों में योग, दौड़, खेल प्रतियोगिताएं और अन्य फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच फिटनेस के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Share This Article