फैंस के लिए खुशखबरी! चोट से उबरकर लौटे सूर्यकुमार यादव, सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने चोट से वापसी कर ली है। सोशल मीडिया पर उनकी वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो चोट की वापसी को लेकर बात कर रहे है।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

दरअसल, बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक अकाउंट(एक्स) पर टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो साझा किया है। वीडियों में सूर्या अपनी चोट से वापसी को लेकर बात कर रहे हैं। सूर्या ने वापसी को लेकर कहा- “पिछले 6 महीने से मैं यहां पर हूं। लेकिन अब मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे पहले से काफी ज्यादा अच्छा लग रहा है। इस चोट के बारे में मुझे आईपीएल के खत्म होने के बाद पता लगा था। मुझे पिछले साल भी उसी जगह चोट लगी थी। मैंने MRI करवाया था और जब पता लगा, तो मैं जर्मनी गया। वहां मेरी सर्जरी सफल रही, जैसे पिछली साल रही थी।” आगे कहा कि “मैं जब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचा, तो यहां का स्टाफ पूरी तरह समझ गया था कि मेरी बॉडी कैसे रिएक्ट करेगा। यहां जितने भी स्ट्रैंथ कोच और स्टाफ थे। उन्होंने मुझे ठीक करने के लिए पूरी मेहनत की। पहले उन्होंने एक हफ्ता नॉर्मल एक्सरसाइज करने को कहा था। जब मुझे तोड़ा बेहतर लगने लगा, तो उन्होंने मेरी एक्सरसाइज को मुश्किल बना दिया। BCCI का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस काफी बड़ा है। यहां काफी बड़ा जिम है और यहां आराम से 30 से 35 लोग एक साथ वर्कआउट कर सकते हैं। ये जगह काफी कमाल की है। यहां के स्टाफ ने मेरा काफी सपोर्ट किया, जो मुझे काफी अच्छा लगा।”

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 19 अगस्त को एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया की घोषणा की गई। इसमें सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। और शुभमन गिल को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है। बता दें, 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ भारत अपने अभियान की शुरूआत करेगा। उसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ महामुकाबला होगा। साथ ही भारत अपना आखिरी लीग स्टेज मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगी।

Share This Article