भारत के पास बराबरी का मौका, ओवल में कैसा रहा है प्रदर्शन?…

Deepak Sharma

सिटी पोस्ट लाइव

तेंदुलकर-एंडरसन सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अभी इंग्लैंड से 1-2 से पीछे है। आखिरा टेस्ट में भारत के पास साख बचाकर बराबरी करने का पूरा मौका होगा। इस मैदान पर भारत अपना आखिरी टेस्ट 4 साल पहले जीता था। आइए देखतें है, इस मैदान पर क्या है भारत का रिकॉर्ड।

पुश नोटिफिकेशन के लिए सब्सक्राइब करें।

हालांकि, सीरीज का आखिरी मैच भारत के लिए बहुत खास रहने वाला है। भारत को मैच जीतकर सीरीज बराबर करना होगा। यहीं अगर इंग्लैंड जीता तो सीरीज अपने नाम कर लेगा। जिससे भारत का टेस्ट रैकिंग पर बुरा असर पड़ेगा। इस मैदान की बात करें तो भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। भारत ओवल में अपना आखिरी टेस्ट साल 2021 में जीता था। यहां भारत को 15 टेस्ट में महज 2 टेस्ट ही नसीब हो पाई है। दुर्भाग्यवश, द ओवल में भारत को 2023 के डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 209 रनों से करारी हार झेलना पड़ा था। उस समय टीम के कमान रोहित शर्मा के हाथों में था। वहीं, मेजबान टीम का प्रदर्शन इस मैदान पर काफी अच्छा है। उन्होंने 106 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 45 में जीत और 24 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, 37 मुकाबले ड्रॉ भी हुए हैं। बता दें, इंग्लैंड 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 रन पर ढ़ेर हो गई। और 1971 में इंडिया ने 101 रन पर ऑलआउट किया था।

गौरतलब है कि ओवल मैदान में भारत ने अपना पहला टेस्ट 1971 में खेला था। उस मैच में भारत को 9 विकेट से हार मिली थी। वहीं, भारत को इस मैदान पर पहला टेस्ट जीतने में लगभग 35 साल लग गए। उस समय टीम इंडिया के कप्तान अजीत वाडेकर थे। उस मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। और भारत को दूसरी जीत 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में मिली थी। वैसे भारत ने इस मैदान पर जब भी 500 से अधिक स्कोर बनाए, वो तीनों मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यहां भारत का उच्चतम स्कोर 664 रन है, जो इसी टीम के खिलाफ लगाया था। और इंग्लैंड का सर्वाधिक स्कोर 903 रन है, जो 1938 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।

Share This Article