Bihar Politics: नीतीश कुमार को झटका, और मजबूत हुए पीके
सिटी पोस्ट लाइव : विधान सभा चुनाव से पहले बड़े बड़े नेता अपना दल बदल रहे हैं. चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार की पार्टी के बड़े नेता ने प्रशांत किशोर की जन सुराज का दमन थाम लिया है. शनिवार को जेडीयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र चौहान ने प्रशांत किशोर का बस्ता उठा लिया है.26 वर्षों से समता पार्टी काल से ही लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ रहे धर्मेन्द्र चौहान के आने से जन -सुराज को मजबूती मिली है. उन्होंने इस राजनीतिक करियर में संगठन के कई पदों पर रहकर पार्टी के रैली सम्मेलन एवं चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है.
धर्मेंद्र चौहान इस्लामपुर विधानसभा के ढेकवाहा पंचायत अंतर्गत ग्राम कस्तूरी बिगहा के निवासी हैं। यह नोनिया बिंद बेलदार समाज से आते हैं.बिहार राज्य नोनिया बिंद बेलदार महासंघ के प्रदेश के संयोजक हैं. अपने समाज को गोलबंद करने के लिए लगातार बैठकें और सम्मेलन करते रहते हैं. अति पिछड़ा अनुसूचित जाति जनजाति विकास मंच के भी संयोजक हैं.धर्मेंद्र चौहान के जनता दल यूनाइटेड को छोड़ने से पार्टी को गहरा झटका लगा क्योंकि, इस समाज के लोग विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव को जिताने या हराने में अहम भूमिका निभाते हैं.
शनिवार को हजारों समर्थकों के साथ एकंगरसराय के सुखदेव अकादमी के मैदान में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर के समक्ष जन सुराज पार्टी का सदस्यता ग्रहण की है. धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि बिहार बदलाव भ्रष्टाचार मुक्त बिहार का संकल्प लिए परिवारवाद से मुक्त सरकार बनाने के लिए प्रशांत किशोर जी के सही सोच सही लोग के साथ बदलाव का हिस्सा बनने के लिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए हैं.
उन्होंने कहा कि जन सुराज को मजबूत करने के लिए वह गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक दिन रात मेहनत करेंगे. उनके सपनों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएंगे.जेडीयू जैसे स्थापित दल के कद्दावर नेता के जन-सुराज में शामिल होने का मतलब बड़ा है.प्रशांत किशोर ने कहा कि अति-पिछड़ा समाज अब नीतीश कुमार को ठीक से समझ चूका है.अब उनके झांसा में नहीं आनेवाला.